महाराष्ट्र में मराठी भाषा को लेकर विवाद के बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) चीफ राज ठाकरे ने अपने सुर बदले हैं। उन्होंने आज कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा कि मराठी भाषा का मुद्दा जरूरी है लेकिन हिंदी भाषियों से नफरत नहीं करें और किसी के भी साथ बेवजह की हाथापाई से बचें। ठाकरे ने कहा कि यदि कोई मराठी सीखना चाहता है तो उसकी मदद करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मराठा को मुद्दा बनाने पर जोर दिया और इसे घर-घर पहुंचाने की बात कही। यह नसीहत ऐसे समय में आई है जब भाषा विवाद को लेकर MNS कार्यकर्ताओं के खिलाफ लगातार नए मामले सामने आ रहे थे। ठाकरे ने कहा कि महानगरपालिका चुनाव की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। कार्यकर्ता स्थानीय मुद्दों को लेकर ग्राउंड पर उतरें और वोटर्स लिस्ट पर काम शुरू कर दें। उन्होंने कहा कि 20 साल बाद हम दो भाई जब साथ आ सकते हैं तो तुम क्यों लड़ते हो…
Read More