ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में स्थित गुरु नानक सिख गुरुद्वारा कॉम्प्लेक्स में खालिस्तान समर्थक संगठन SFJ ने कथित तौर पर ‘रिपब्लिक ऑफ खालिस्तान’ का दूतावास खोलने का दावा किया है। बताया जा रहा है कि यह इमारत कनाडा सरकार के फंड से बनी थी और हाल ही में इसमें 1.5 लाख डॉलर की लागत से लिफ्ट भी लगाई गई है। अब इसी इमारत पर ‘Republic of Khalistan’ का बोर्ड लगाया गया है। यह इमारत पहले स्थानीय सिख समुदाय के लिए कम्युनिटी सेंटर के रूप में इस्तेमाल होती थी। अब इसका इस्तेमाल खालिस्तान समर्थक गतिविधियों में होना भारत के लिए चिंता का विषय बन गया है। इस कदम से भारत-कनाडा के पहले से तनावपूर्ण संबंध और खराब हो सकते हैं। भारत-कनाडा के बीच पहले से ही चल रहा तनाव
सितंबर 2023 में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो द्वारा भारत पर लगाए गए आरोपों के बाद दोनों देशों के रिश्तों में पहले ही तनाव था। भारत ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया और कनाडा में अपने राजनयिक स्टाफ की संख्या भी कम करनी पड़ी थी। अब कनाडा के सरे शहर में ‘रिपब्लिक ऑफ खालिस्तान’ का कथित दूतावास खुलने से स्थिति और गंभीर हो गई है। भारत लंबे समय से कनाडा पर खालिस्तानी संगठनों को शह देने का आरोप लगाता रहा है। सूत्रों के अनुसार…
Read More