नई दिल्ली में कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के सेक्रेटरी (एडमिनिस्ट्रेशन) पद समेत 11 कार्यकारी सदस्यों के लिए मंगलवार को चुनाव हुआ। यह पूर्व और वर्तमान सांसदों का एक मंच है। इस दौरान चुनाव में गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सीनियर लीडर सोनिया गांधी ने वोट डाला। चुनाव इसलिए भी काफी दिलचस्प है क्योंकि पद के लिए भाजपा के ही दो बड़े नेता आमने-सामने हैं। मौजूदा सेक्रेटरी (एडमिनिस्ट्रेशन) राजीव प्रताप रूडी 25 साल से पद पर कायम हैं। वे पांच बार से लोकसभा सांसद हैं। इस बार पूर्व मंत्री और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा का चेहरा संजीव बालियान ने चुनौती दी है। बालियान दो बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं। चुनाव के नतीजे देर रात तक आने की उम्मीद है। 1200 से ज्यादा वोटर…
Read More