हरियाणा के नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका में मंगलवार शाम को 2 पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान छतों से पथराव हुआ, कांच की बोतलें फेंकी गईं। इसके साथ ही एक बाइक को आग के हवाले कर दिया गया। लोगों ने दुकानों में भी आग लगा दी। इसमें करीब 10 लोग घायल हुए हैं। हालात संभालने के लिए राजस्थान बॉर्डर के थानों की पुलिस भी बुलानी पड़ी। इसके बाद भी मामला शांत नहीं हुआ। इलाके में पुलिस की 2 कंपनियां तैनात कर दी गई हैं। झगड़े का कारण अलग-अलग समुदाय के दो युवकों के बीच हुई मामूली बहस थी…
Read More