हिमाचल प्रदेश में बारिश से तबाही नहीं थम रही। बीती रात में किन्नौर जिला में भारी नुकसान हुआ है। शिमला-किन्नौर नेशनल हाईवे-5 बाढ़ और लैंडस्लाइड से जगह जगह बंद हो गया। किन्नौर के लंबर के पास शाकचंग खड्ड पर बना पुल बाढ़ में बहने से कई गांव का संपर्क टूट गया। शिमला के कसुम्पटी विधानसभा में बीती शाम को मां-बेटी उफनते नाले को पार करते वक्त पानी के तेज बहाव में बह गई। इससे लीलावती (40) और शीतल (10) की मौत हो गई। दोनों के शव घटनास्थल से 500 मीटर दूर बरामद किए गए। रातभर बारिश के कारण चंडीगढ़-मनाली फोरलेन समेत प्रदेश में 470 सड़कें बंद हो गई है। चंडीगढ़-मनाली फोरलेन मंडी के जोगनी मोड़ के पास बंद है। इससे सड़क किनारे वाहनों की लंबी लंबी कतारे लगी हुई है। मौसम विभाग की माने तो आज से अगले 6 दिन तक रेड और ऑरेंज अलर्ट तो नहीं। मगर बारिश लगातार 6 दिन जारी रहेगी। आज भी 4 जिलों कांगड़ा…
Read More
