शिवपुरी में शनिवार सुबह ट्रक और ट्रैवलर बस की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में सिंगर समेत 4 लोगों की मौत हो गई। 7 लोग गंभीर घायल हैं। हादसा नेशनल हाईवे-27 पर सुबह करीब 5.30 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, 20 लोगों का म्यूजिशियन ग्रुप काशी विश्वनाथ में आयोजित शिवकथा कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के बाद शुक्रवार शाम को लौट रहा था। ग्रुप के सभी सदस्य गुजरात के मेहसाना और सुरेंद्रनगर के रहने वाले हैं। शनिवार सुबह उनकी ट्रैवलर सुरवाया से गुजर रही थी। इसी दौरान बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और दूसरी लेन में जाकर ट्रक से टक्कर हो गई। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि ड्राइवर को नींद की झपकी आने से यह दुर्घटना हुई। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और घायलों का इलाज जारी है। हादसे के बाद की तस्वीरें एक की मौके पर मौत…
Read More