झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने शुक्रवार की देर रात दिल्ली में अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। वे 62 साल के थे। सिर में गंभीर चोट की वजह से वो दो अगस्त से ही इलाजरत थे। आज उनका पार्थिव शरीर रांची एयरपोर्ट पहुंचा। यहां से झारखंड विधानसभा ले जाया गया है। जहां उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। इसके बाद उनके पार्थिक शरीर को जमशेदपुर ले जाया जाएगा। वहां पार्टी कार्यालय में अंतिम दर्शन को रखा जाएगा। आज ही शाम उनका अंतिम संस्कार जमशेदपुर के घोड़ा बांदा क्षेत्र के धुमा गांव में होगा। उनके निधन पर झारखंड में एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। सीएम बोले- ऐसे छोड़ कर नहीं जाना था शिक्षा मंत्री के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख जताया है। उन्होंने X पर लिखा…
Read More
