सात-आठ दिन पहले हंसराम (मृतक) की पत्नी मेरे पास आई और नीला ड्रम मांगा। मैंने पूछा क्यों चाहिए। उसने कहा- तीन दिन में पानी आता है, इसलिए स्टोर करने के लिए चाहिए। मेरे घर में बहुत सारे ड्रम थे। मैंने दे दिया। भला मुझे क्या पता थी कि मेरे घर में किसी के मर्डर की साजिश रची जा रही है। इतना भर कहते-कहते 60 साल की मिथिलेश (मकान मालकिन) के चेहरे का रंग उड़ जाता है। बोलीं- हंसराम और मेरा बेटा दोस्त की तरह रहते थे। साथ में खाते-पीते थे। राजस्थान के खैरथल–तिजारा में नीले ड्रम में लाश मिलने के बाद दैनिक भास्कर ने पड़ताल की। सबसे पहले पुलिस को खबर देने वाली मिथिलेश (आरोपी की मां) ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। पढ़िए यह रिपोर्ट…
Read More
