इंदौर के सेंट्रल कोतवाली इलाके में एक युवती ने अपने प्रेमी के घर की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। तारों में उलझने के कारण युवती बाल-बाल बची। उसके हाथ-पैर में चोटें आई हैं। युवती के कूदने का वीडियो गुरुवार को सामने आया है। प्रेमी का परिवार युवती को अस्पताल लेकर पहुंचा और थोड़ी देर में वहां से भाग निकला। सेंट्रल कोतवाली पुलिस जांच कर रही है। बजरंग दल को मामले की जानकारी लगी तो कार्यकर्ता भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक खरगोन निवासी एक युवती बुधवार रात अपने प्रेमी आवेश के घर पहुंची। यहां आवेश के साथ उसकी कहासुनी हुई। युवती का आरोप था कि आवेश ने किसी और से शादी की है और उसे धोखा दे रहा है। आवेश उसके साथ मारपीट करता रहा। इस दौरान युवती…
Read More
