पंजाब के होशियारपुर में शुक्रवार देर रात LPG से भरे टैंकर में ब्लास्ट हो गया। हादसा मंडियाला गांव के नजदीक हुआ। एक मिनी ट्रक के टक्कर मारने के बाद LPG से भरा टैंकर पलट गया और उसमें आग भड़क उठी। गैस के रिसाव की वजह से आग ने देखते ही देखते आसपास के इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें 15 दुकानें और 4 घर जल गए। इस हादसे में जिंदा जल जाने से 2 लोगों की मौत गई जबकि 30 अन्य झुलस गए। घायलों को होशियारपुर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से कुछ लोग 30 से 80% तक झुलस चुके हैं। आग बुझाने के लिए होशियारपुर…
Read More
