हैदराबाद के पास मेडीपल्ली में 27 साल के युवक ने गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी महेंद्र रेड्डी ने स्वाति उर्फ ज्योति (21 साल) के शव को छुपाने के लिए ब्लेड से टुकड़े किए। महेंद्र ने सिर, हाथ और पैर मूसी नदी में फेंक दिए। धड़ घर में ही रखा मिला। पुलिस ने रविवार को घर से कुछ हिस्से बरामद कर लिए हैं और बाकी की मूसी नदी में तलाश जारी है। घटना शनिवार शाम करीब 4:30 बजे की है। दोनों के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। शनिवार को पत्नी के मायके जाने की जिद के चलते दोनों में झगड़ा हुआ था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है…
Read More