हरियाणा के नूंह जिले में गोकशी के मामले लगातार सामने आ रहे है। पुलिस भी लगातार गौ तस्करों पर कार्रवाई करने के जुटी हुई है। इसी कड़ी में सीएस स्टाफ नूंह की टीम ने गांव मेवली में गौ तस्करों के ठिकानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में गोमांस बरामद किया हैं। आरोपी गांव से बाहर जंगलों में गोकशी कर गोमांस के छोटे-छोटे टुकड़े कर रहे थे। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से भागने में कामयाब हो गए। आंकेड़ा थाना पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी गोमांस की आस पास के इलाकों में होम डिलीवरी करते थे। अलग–अलग गांवों के लोग जंगलों में करते थे गोकशी सीएस स्टाफ प्रभारी राजबीर ने बताया कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि मुबीन उर्फ मुब्बी…
Read More