राजस्थान में बीते 3 तीन से तेज बारिश हो रही है। कई शहरों, गांवों और कस्बों में बाढ़ जैसे हालात हैं। जयपुर, अलवर, दौसा, नागौर समेत 8 जिलों में मंगलवार को स्कूल की छुट्टी कर दी गई है। चूरू और जालोर की कई कॉलोनियों में डेढ़ से दो फीट तक पानी भर गया है। उदयपुर में घर-दुकान पानी में डूब गए हैं। मकान गिरने से एक व्यक्ति की मौत भी हुई है। सिरोही में एक कार जवाई नदी में बह गई। अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले में दिरांग और तवांग के बीच सड़क पर सोमवार दोपहर लैंडस्लाइड हुई। पहाड़ी से पत्थरों के बड़े-बड़े टुकड़े टूरिस्ट की गाड़ियों पर गिरने लगे। लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया। वीडियो में लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते दिखे। लोग हॉर्न बजा रहे थे…
Read More
