बिहार में 3 दिनों में दूसरे मंत्री पर हमला हुआ है। 25 अगस्त को पटना के अटल पथ पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे की गाड़ी पर पथराव हुआ था। 2 दिन बाद यानी बुधवार को ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी उर्फ प्रेम मुखिया पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर दोनों को दौड़ाया। इस दौरान 1 किलोमीटर भागकर 3 गाड़ी बदलकर दोनों ने अपनी जान बचाई। 23 अगस्त को पटना के फतुहा में हिलसा के 9 लोगों की सड़क हादसे में मौत हुई थी। विधायक और मंत्री मलामा गांव में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे। मुलाकात के थोड़ी देर बाद वे वहां से लौटने लगे। गांव वालों ने उन्हें कुछ देर और रुकने को कहा। मंत्री ने कहा कि ‘सभी पीड़ित परिवारों से मुलाकात हो गई है…
Read More