बिलिनेयर उद्योगपति गौतम अडाणी ने अमेरिकी विमान कंपनी बोइंग से 737-मैक्स 8-बीबीजे सीरीज का लग्जरियस बिजनेस जेट (वीटी-आरएसए) खरीदा है। इसकी कीमत करीब 1000 करोड़ रुपए है। यह लंदन तक नॉन-स्टॉप उड़ान भर सकता है, जबकि अमेरिका-कनाडा तक एक बार ईंधन भरने के बाद पहुंच सकता है। अडाणी का नया प्लेन स्विट्जरलैंड के बेसल शहर से 9 घंटे में 6300 किलोमीटर की दूरी तय कर यह गणेश चतुर्थी के दिन बुधवार सुबह 10 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उतरा। वाटर कैनन सैल्यूट से इसका स्वागत किया गया। रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने भी 24 अगस्त 2024 को इसी सीरीज का विमान खरीदा था। वैसे बोइंग 737 मैक्स 200-सीटर विमानों का उपयोग अकासा…
Read More
