केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी और उनकी मां को गाली देने के मामले में असम में कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार में कांग्रेस ने पीएम मोदी की मां को अपशब्द कहे। इनके दूषित प्रयास को देखकर मुझे मालूम है, इनके प्रयास को जनता का समर्थन नहीं है। शाह ने कहा- मोदीजी की माताजी का जीवन गरीब घर में अपनी सभी संतानों को संस्कारी करके बड़ा करने में बीता। उनका बेटा पूरे विश्व में ख्याति पा रहा है। राहुल गांधी को थोड़ी भी शर्म है तो मोदी जी और उनकी दिवंगत मां के लिए कहे गए अपशब्दों पर माफी मांगें। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को असम के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन राजभवन के नवनिर्मित ब्रह्मपुत्र विंग का उद्घाटन किया। उन्होंने राजभवन परिसर से ही देरगांव की लचित बरफुकन पुलिस अकादमी में 45 करोड़ की लागत से बने राष्ट्रीय साइबर फोरेंसिक लैब का भी वर्चुअल उद्घाटन किया। शाह ने आईटीबीपी…
Read More