मैं 26 अगस्त को तीन दोस्तों के साथ कटरा पहुंचा था, लेकिन भूस्खलन के बाद वैष्णो देवी यात्रा बंद हो गई और मैं होटल में रुक गया। शुक्र गुजार हूं होटल मालिक का, जिन्होंने 7 दिन से किराया नहीं लिया। नाश्ते से लेकर रात के खाने तक का इंतजाम वही कर रहे हैं। उनकी जिद है कि माता के दर्शन कराए बिना नहीं लौटने देंगे। यह बात कहते-कहते उप्र में अमरोहा के अमिश चौधरी की आंखें भर आईं। उन जैसे करीब 500 श्रद्धालु कटरा में हैं…
Read More
