पंजाब की सियासत मंगलवार को अचानक तब गरमा गई, जब सन्नौर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा पुलिस की हिरासत से फरार हो गए। पंजाब पुलिस ने उन्हें हरियाणा के करनाल से हिरासत में लिया था। पुलिस का दावा है कि पठानमाजरा ने रास्ते में ही पुलिस टीम से धक्का-मुक्की की और फायरिंग की। पुलिस का यह भी कहना है कि फरारी के दौरान पठानमाजरा के साथियों की गाड़ी से हथियार बरामद किए गए और एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। इस पूरी घटना ने पंजाब की राजनीति में हलचल मचा दी। पुलिस ने उन्हें जिस मामले में हिरासत में लिया था…
Read More
