हरियाणा के भिवानी कोर्ट परिसर में गुरुवार की दोपहर फायरिंग हो गई है। दो युवक आए और वहां मौजूद 3 दोस्तों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगने से एक युवक लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा, जबकि उसके दो दोस्तों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। इसके बाद हमलावर वहां से भाग गए। सूचना मिलते ही एसपी सुमित कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। इससे पहले कोर्ट परिसर में मौजूद लोगों ने तुरंत ही घायल को उठाकर ऑटो से सिविल अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावरों ने करीब 4 राउंड फायर किए। गोलियां चलती देख लोगों में भगदड़ मच गई। आरोप है कि वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी इधर-उधर हो लिए। लोगों ने ही घायल को संभाला। उधर…
Read More