कुलगाम के गुड्डर जंगलों में सोमवार को शुरू हुई मुठभेड़ मंगलवार को भी जारी है। इस कार्रवाई में अब तक दो आतंकवादी मारे जा चुके हैं और सेना के दो जवान शहीद हो चुके हैं। इलाके में और आतंकवादियों की मौजूदगी की आशंका के चलते खोज अभियान को तेज कर दिया गया है। दोनों आंतकवादियों की पहचान आमिर अहमद डार और रहमान भाई के रूप में हुई है। आमिर लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था और सितंबर 2023 से एक्टिव था। वहीं रहमान पिछले कुछ वर्षों से पीर पंजाल रेंज में सक्रिय था और लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर माना जाता था। सोमवार सुबह गुड्डर के जंगलों में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी। सेना ने इसे ऑपरेशन गुड्डर नाम दिया है। पुलिस…
Read More
