चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर मंडी के दवाडा में फ्लाईओवर का एक हिस्सा 6 इंच नीचे धंस गया है। इसके बाद फ्लाईओवर पर यातायात को रोक दिया गया है। मंडी पुलिस ने 9 मील और ओट के पास भी वाहनों की आवाजाही रोक दी है। दवाड़ा फ्लाईओवर में जुलाई की बारिश में ही बड़ी बड़ी दरारें आ गई थीं। अब यह बढ़ती जा रहा हैं। फोरलेन पर चलने वाले यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने वाहनों की आवाजाही रोकने का फैसला लिया है। बता दें कि चंडीगढ़-मनाली फोरलेन बीते 90 दिनों में से 70 दिन से भी ज्यादा बंद रहा है। इससे स्थानीय लोगों के साथ साथ टूरिस्ट और सेब ढुलाई में लगे ट्रांसपोर्टरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रांसपोर्टर कई कई दिनों तक फोरलेन पर सड़क में फंसे रहे। तीन दिन पहले ही फोरलेन करीब 12 दिन बाद बहाल हुआ था। मगर…
Read More
