एशिया कप में कल, 14 सितंबर को भारत-पाकिस्तान के बीच मैच होना है। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में मैच खेला जाएगा। पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच यह पहला मुकाबला है। पहलगाम में कानपुर के शुभम द्विवेदी को आतंकियों ने उनकी पत्नी ऐशन्या की आंखों के सामने गोली मार दी थी। ऐशन्या ने इस मैच का विरोध किया है। उन्होंने ANI से बातचीत में कहा- पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए। ऑपरेशन सिंदूर में कई जवानों की जान गई। बावजूद इसके मैच कराया जा रहा है। मुझे लगता है कि BCCI में इमोशंस नहीं हैं। इन सब की शहादत आपके लिए कोई वैल्यू नहीं रखती। शायद इसलिए…
Read More