केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के संरक्षक जीतनराम मांझी ने NDA की टेंशन बढ़ा दी है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा- ’15 से 20 सीटें हमें नहीं मिली तो 100 पर लड़ेंगे।’ जीतनराम मांझी ने कहा, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) का लक्ष्य है कि 2025 में हमें मान्यता प्राप्त पार्टी बनना है। इसके लिए जरूरी है कि विधानसभा में 8 सीटें जीते या फिर हमारा वोट 6 प्रतिशत हो। इसके लिए हम 15 सीटों की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर सीटें नहीं मिलती हैं तो 100 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेंगे। केंद्रीय मंत्री ने रविवार को बोधगया में अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान ये बयान दिया है। रविवार को भास्कर के सवाल पर मांझी ने कहा- ‘हमारे पास 2 विकल्प हैं। हमें विश्वास है कि NDA हमारी मांग मानेगी। वो भी चाहेंगे की गठबंधन मजबूत हो।’ ‘दूसरा विकल्प हमारे पास है कि हम 100 सीटों पर लड़ें और 8 से ज्यादा सीटें जीतें ताकि हमारी पार्टी को मान्यता मिल जाए। 6% वोट हमारे लिए जरूरी है।’ पार्टी को मान्यता दिलाने के लिए 15-20 सीटों पर लड़ना जरूरी केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस बार हमारा लक्ष्य है कि किसी भी हाल में पार्टी को मान्यता प्राप्त दल बनना है। इसके लिए जरूरी है कि पार्टी को कम से कम आठ सीटों पर जीत मिले और कुल मतों का छह प्रतिशत वोट मिले। मांझी ने कहा…
Read More