हरियाणा में गुरुग्राम के सेक्टर-45 में बीती रात हथियारबंद बदमाशों ने MNR बिल्डर के ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। लगातार 25 से 30 राउंड गोलियां चलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। फायरिंग में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन ऑफिस की दीवारों और लग्जरी गाड़ियों पर गोलियों के निशान मिले हैं। घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक धमकी भरा पोस्ट वायरल हुआ। इसमें सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग करवाने वाले कुख्यात गैंगस्टर दीपक नांदल ने हमले की जिम्मेदारी ली और दावा किया कि यह हमला आर्थिक विवाद के चलते किया गया। उसने स्पष्ट चेतावनी दी कि जिन लोगों पर उसका पैसा बकाया है…
Read More