उज्जैन में भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वे एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं। अपने भाषण के दौरान वे ‘धर्म का नाश हो’ कहते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने सोमवार को भाजपा नेता संजय अग्रवाल का विरोध किया। उनका पुतला जलाया। कांग्रेस नेताओं ने उनके बयान को लोगों की धार्मिक आस्था का अपमान बताया है। उनसे माफी मांगने और उन पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। कांग्रेस विधायक महेश परमार ने भाजपा नेता का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इसे आपत्तिजनक बताया है। साथी नेता ने टोका तो उन्हें बैठा दिया
उज्जैन के नगर भाजपा अध्यक्ष संजय अग्रवाल का ये वीडियो 11 सितंबर का बताया जा रहा है। उस दिन भाजपा नगर कार्यालय लोकशक्ति भवन में नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का स्वागत समारोह था। इसी दौरान भाषण देते हुए संजय अग्रवाल ने कहा- ‘कांग्रेस का सत्यानाश हो…
Read More
