हरियाणा के यमुनानगर में बदमाश को पुलिस टूटे पैर समेत निशानदेही के लिए लेकर आई। इस दौरान बदमाश के बाएं पैर पर प्लास्टर चढ़ा हुआ था। बदमाश ने कुछ दिन पहले इमिग्रेशन सेंटर के मालिक के घर पर फायरिंग की थी। उसने घिसटकर जाते हुए पुलिस को इमिग्रेशन सेंटर मालिक के घर फायरिंग करने के बारे में जानकारी दी। इस दौरान बदमाश को देखने के लिए आसपास के लोग भी इकट्‌ठा हो गए। बदमाश हिसार का रहने वाला है। आरोपी ने 13 सितंबर को फायरिंग की थी। जिसके बाद सढौरा पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया था। पुलिस का कहना है कि वह गिरफ्तारी के वक्त बाइक से गिर गया था…
Read More