हरियाणा के सोनीपत में बुधवार को शरारती तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। मुरथल रोड स्थित श्रीराम पार्क में ‘आई लव मोहम्मद’, लव जिहाद और अरबी भाषा में ‘786’ के नारे लिखे हुए मिले। सुबह सैर करने आए लोगों ने नारे लिखे हुए देखे। इसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीमें तुरंत पार्क पहुंचीं और नारों के ऊपर पेंट करवा दिया। हिंदू संगठन से जुड़े लोग पार्क में जुटे हुए हैं। पार्क में पुलिस भी तैनात की गई है। अधिकारियों का कहना है आसपास लगे CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। नारे लिखे जाने के बाद के PHOTOS झूलों पर पीले रंग से लिखे थे नारे
स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह लोग श्रीराम पार्क में सैर कर रहे थे। झूलों पर पीले रंग से कुछ लिखा हुआ था…
Read More