संभल में दशहरे के दिन बुलडोजर एक्शन चल रहा है। गुरुवार सुबह मैरिज हॉल को बुलडोजर से गिराया जा रहा है। इसके बाद बगल में बनी मस्जिद को ढहाया जाएगा। डीएम राजेंद्र पेंसिया और एसपी केके बिश्नोई मौके पर हैं। इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया। करीब 200 पुलिसकर्मी और पीएसी जवान तैनात हैं। ड्रोन से निगरानी की जा रही है। मामला संभल मुख्यालय से 30 किमी दूर राया बुजुर्ग गांव का है। प्रशासन का दावा है कि मस्जिद और मैरिज हॉल तालाब की जमीन पर बनाई गई हैं। मस्जिद 550 वर्ग फीट और मैरिज हॉल 30 हजार वर्गफीट में बना हुआ है। दोनों को पूरा गिराया जाएगा। एसपी बोले- 30 दिनों का वक्त दिया जा चुका है
संभल SP केके बिश्नोई ने कहा- यह अवैध कब्जा है। इन्हें 30 दिनों का समय दिया गया था। इसके बाद भी जब नहीं तोड़ा गया तो प्रशासन ने तोड़ने का निर्णय लिया। तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा- ये मस्जिद बहुत पहले चिन्हित की गई थी। 2 सितंबर को नोटिस दिया गया था। मैरिज हॉल को गिराते समय मस्जिद कमेटी के लोगों ने डीएम-एसपी से मिलकर मस्जिद को खुद हटाने के लिए 4 दिन का समय मांगा है। हालांकि…
Read More
