पंजाब के खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की पार्टी अकाली दल वारिस पंजाब दे ने तरनतारन उपचुनाव के लिए उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। मनदीप सिंह को कैंडिडेट बनाया गया है। मनदीप सिंह हिंदू नेता सुधीर सूरी की हत्या के आरोपी संदीप सिंह उर्फ सन्नी का भाई है। मंगलवार को अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह ने मनदीप सिंह को सिरोपा भेंट कर उम्मीदवार घोषित किया। तरनतारन उपचुनाव के लिए 11 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं 14 नवंबर को काउंटिंग होगी। तरसेम ने कहा- मनदीप को मैदान में उतारने का फैसला संगत का
अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह ने बताया कि सन्नी के भाई मनदीप सिंह को मैदान में उतारने का फैसला संगत का है। उनका मुख्य मुद्दा राज्य में बढ़ रहा गैंगस्टरवाद…
Read More
