कानपुर में एक मस्जिद के पास खड़ी 2 स्कूटी में तेज धमाका हुआ। इससे बाजार में भगदड़ मच गई। लोग सड़क पर भागते नजर आए। धमाके से बाजार की 6 दुकानों की दीवारें चटक गईं। एक दुकान की फॉल सीलिंग गिर गई। धमाका इतना तेज था कि 500 मीटर तक इसकी आवाज सुनाई दी। इस घटना में एक महिला समेत 6 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया है। बम स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य कलेक्ट किए। घटना का गृह सचिव विभाग ने संज्ञान लिया है। घटना के पीछे कोई आतंकी एंगल तो नहीं है…
Read More