हिमाचल हाईकोर्ट में मंडी से सांसद कंगना रनोट के चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका पर 30 अक्तूबर को मुद्दे तय (इशू फ्रेम) किए जाएंगे। इसके पश्चात, अदालत द्वारा तय मुद्दों पर दोनों पक्षों को अपना-अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाएगा। इससे पहले, कोर्ट ने मामले को हाईकोर्ट के अतिरिक्त रजिस्ट्रार (न्यायिक) के समक्ष दस्तावेजों की स्वीकृति और अस्वीकृति के लिए सूचीबद्ध करने के आदेश दिए थे। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद न्यायाधीश ज्योत्सना रिवाल दुआ ने दोनों पक्षों की सहमति से 30 अक्टूबर को मुद्दे तय किए जाने के आदेश जारी किए। लायक राम नेगी ने दी चुनाव को चुनौती बता दें कि किन्नौर जिला निवासी लायक राम नेगी ने कंगना के चुनाव को हाईकोर्ट में चुनौती चुनौती दे रखी है। उनकी याचिका पर कोर्ट ने बीते साल 24 जुलाई को कंगना को नोटिस जारी किया था। गलत ढंग से नामांकन अस्वीकार किया: नेगी लायक राम नेगी के अनुसार…
Read More
