साउथ सुपर स्टार रजनीकांत अल्मोड़ा के द्वाराहाट स्थित योगदा आश्रम पहुंचे। यहां महावतार बाबा की गुफा में उन्होंने ध्यान लगाया। इस दौरान उन्होंने गुफा में पूजा-अर्चना भी की। डेढ़ किलोमीटर की पैदल चढ़ाई की
द्वाराहाट से कुकुछीना तक स्थानीय लोगों ने रजनीकांत का गर्मजोशी से स्वागत किया। 21 किलोमीटर की सड़क यात्रा पूरी करने के बाद उन्होंने डेढ़ किलोमीटर की पैदल चढ़ाई कर महावतार बाबा की गुफा तक का सफर तय किया। इस दौरान वे स्मृति भवन में भी रुके। संन्यासियों से लिया आशीर्वाद
आश्रम में रजनीकांत ने योगदा आश्रम के संन्यासियों से आशीर्वाद लिया और उत्तराखंड के प्राकृतिक सौंदर्य की सराहना की। उनके प्रशंसकों ने आवास परिसर में उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया…
Read More