कफ सिरप से हुई मौतों के मामले में गिरफ्तार दवा कंपनी के मालिक गोविंदन रंगनाथन को एसआईटी छिंदवाड़ा लेकर आ रही है। SIT की टीम दो कारों में मध्य प्रदेश की सीमा में दाखिल हो चुकी है। परासिया कोर्ट परिसर छोटा है। इसी इलाके में सबसे ज्यादा बच्चों की मौत कफ सिरप से हुई है। स्थानीय लोगों के साथ वकीलों में भी आक्रोश है। रंगनाथन की सुरक्षा के मद्देनजर एमपी एसआईटी की टीम उसे परासिया की जगह किसी और कोर्ट में पेश कर सकती है। इससे पहले सुबह करीब पौने सात बजे टीम फ्लाइट से चेन्नई से नागपुर एयरपोर्ट पहुंची। यहां पहुंचते ही एसआईटी रंगनाथन को दौड़ाते हुए कार की तरफ ले गई। इसके बाद टीम कार से छिंदवाड़ा के लिए रवाना हुई है। भास्कर रिपोर्टर देवेंद्र ठाकुर भी एसआईटी की गाड़ी के साथ ही चल रहे हैं। एसआईटी ने बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात छापेमार कार्रवाई में तमिलनाडु के चेन्नई में दवा कंपनी श्रीसन फार्मास्युटिकल के मालिक रंगनाथन को हिरासत में ले लिया था। गुरुवार रात फ्लाइट से टीम रंगनाथन को लेकर रवाना हुई और सुबह करीब 6 बजे नागपुर पहुंची थी। बता दें कि कोल्ड्रिफ कप सिरप पीने से छिंदवाड़ा…
Read More