हरियाणा ओलिंपिक संघ प्रदेश में 13 साल बाद स्टेट गेम्स करवाने जा रहा है। जिसमें पहली बार खिलाड़ी डोप टेस्ट की प्रक्रिया से भी गुजरेंगे। खिलाड़ियों का रैंडम सैंपल लिया जा सकता है। जिसके लिए गेम्स के दौरान नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (नाडा) की टीम मौजूद रहेगी। हरियाणा ओलिंपिक संघ (HOA) के द्वारा आयोजित स्टेट गेम्स के विजेता खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट जारी किए जाएंगें। सर्टिफिकेट के द्वारा स्पोर्ट्स विभाग से खिलाड़ी ग्रेडेशन सर्टिफिकेट बनवा सकेंगे। हरियाणा सरकार की खेल नीति 2018 के अनुसार ये ग्रेडेशन सर्टिफिकेट ग्रुप-D की नौकरी के लिए मान्य होगा। स्टेट गेम्स की शुरुआत गुरुग्राम में 2 नवंबर को होगी। जिसका शुभारंभ सीएम नायब सैनी करेंगे…
Read More
