बागेश्वर जिले के सेना के जवान हवलदार सुरेश सिंह (47) का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बमन भीड़ी गांव के पास सरयू-गोमती संगम घाट में उनके भाई ने मुखाग्नि दी। इस दौरान हर किसी की आंखें नम हो गईं। अंतिम यात्रा में गांव और क्षेत्र के सैकड़ों लोग शामिल हुए। 200 मीटर लंबी निकाली तिरंगा यात्रा
अंतिम संस्कार से पहले 200 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। जवान की पार्थिव देह के अंतिम दर्शन करने के दौरान पत्नी बेसुध हो गई। महिलाओं ने उन्हें संभाला। यूनिट 3 राजपूत रेजिमेंट के सुरेश सिंह हवलदार पद पर जम्मू के अखनूर सैन्य केंद्र में तैनात थे। 8 अक्तूबर को तबीयत खराब होने पर उन्हें आर्मी हॉस्पिटल जम्मू में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। शहीद की अंतिम यात्रा…
Read More
