15 लाख दे दो टिकट मिल जाएगा। बस पैसा कैश में चाहिए। बहनजी के पास गए तो अमाउंट बढ़ जाएगा। इसलिए 35 हजार दो फॉर्म भरो, सब फाइनल करा देते हैं। सांसद जी से मिलवा दूंगा, यहां सब कुछ वही देखते हैं। इसके बाद मैदान में जीत की तैयारी के लिए उतर जाइए। भास्कर के खुफिया कैमरे पर यह दावा मायावती की बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर गौतम कर रहे हैं। उमाशंकर ने कैंडिडेट बनकर पहुंचे भास्कर रिपोर्टर से टिकट की पूरी डील की। ऑपरेशन टिकट के सौदागर पार्ट -2 में पढ़िए और देखिए जिन पार्टियों की अन्य राज्यों में सरकारें रही हैं वह बिहार में कैसे बेच रहीं टिकट… यूपी में कई बार सत्ता संभालने और देश के कई राज्यों में मजबूत स्थिति बनाने वाली बहुजन समाज पार्टी बिहार में टिकट बेच रही है। इसकी पड़ताल के लिए भास्कर रिपोर्टर कैंडिडेट बनकर पटना के बुद्धा कॉलोनी स्थित बसपा के राज्य कार्यालय पहुंचे। यहां हमारी मुलाकात बसपा के राज्य प्रभारी उमाशंकर गौतम से हुई। उन्होंने टिकट के लिए रिपोर्टर से हर तरह की डील की…
Read More