पंजाब में रोपड़ रेंज के DIG हरचरन सिंह भुल्लर को सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। उसने मंडी गोबिंदगढ़ के स्क्रैप कारोबारी से 5 लाख रिश्वत मांगी थी। कारोबारी ने CBI को शिकायत दी। इसके बाद CBI ने ट्रैप बिछाया। गुरुवार को कारोबारी पैसे लेकर मोहाली स्थित ऑफिस से पहुंचा था। यहीं से टीम ने भुल्लर को पकड़ लिया। ऑ‌फिस के साथ CBI की टीम उसके चंडीगढ़ के सेक्टर 40 में स्थित घर में पहुंची है। जहां जांच जारी है। भुल्लर को कल चंडीगढ़ में CBI की स्पेशल कोर्ट में पेश किया जा सकता है। भुल्लर विभिन्न जिलों में SSP रह चुका है। रोपड़ रेंज में तैनाती के दौरान ही कई अवैध कार व्यापार के मामले सामने आए थे…
Read More