हरियाणा में भिवानी के नांगल गांव स्थित श्रीनाथ डेरे के महंत योगी चंबानाथ के अपहरण व हत्या मामले में CIA ने रोहतक के 2 आरोपियों को पकड़ा है। इनसे पूछताछ में खुलासा हुआ है कि ये चेला बनने आए थे, लेकिन डेरे की गद्दी के लालच में इन दोनों ने महंत का किडनैप किया। इसके बाद गला घोंटकर हत्या कर दी। ये दोनों डेरे में महंत का रहन-सहन देखकर लालच में आए थे। महंत का शव 16 अक्टूबर को झज्जर जिले से गुजरने वाली जेएनएल नहर में मिला था। शव को आरोपियों की निशानदेही पर ही बरामद किया गया। भिवानी की CIA-1 टीम ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 4 दिन की रिमांड पर लिया हुआ है। इनके अन्य साथियों को भी पकड़ने के लिए छापे मारे जा रहे हैं। रविवार को गांव के लोगों ने महंत की समाधि स्थापित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सिलसिलेवार पढ़ें…
Read More
