उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने की मांग को लेकर चल रहा ‘ऑपरेशन स्वास्थ्य’ आज 24वें दिन भी जारी है। इसी बीच आंदोलनकारियों की एक 26 सदस्यीय टीम अल्मोड़ा के चौखुटिया से राजधानी देहरादून की तरफ पैदल निकल पड़ी है। टीम के रवाना होने से पहले शुक्रवार को एक बार फिर चौखुटिया की सड़कों पर सरकार और पहाड़ों पर सालों से बदहाल पड़ी स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के खिलाफ लोगों की आंखों में गुस्सा और नाराजगी नजर आई। बाजार में निकाले गए मार्च में हजारों लोग इकट्ठा हुए और सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की गई। इसमें महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सरकार से मांगें जल्द पूरी करने की गुहार लगाई। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि जबतक चौखुटिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में एक सीएचसी के मानकों के अनुसार सुविधाएं मुहैया नहीं होती तब तक उनका आंदोलन और क्रमिक अनशन जारी रहेगा। अब इस प्रदर्शन के बारे में सिलसिलेवार तरीके से पढ़िए…
Read More