इस साल केदारनाथ यात्रा से उत्तराखंड को ₹400 करोड़ से ज्यादा का फायदा हुआ है। इस साल करीब 17 लाख 68 हजार 795 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। इस दौरान लोगों ने घोड़े- खच्चर, हेली, डंडी- कंडी सहित होटल एवं रेस्तरां पर जमकर खर्चा किया। जिला प्रशासन और बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अनुसार इस साल घोड़ा-खच्चरों के संचालन से 91 करोड़ 36 लाख रुपए मिले है। इसके अलावा रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन को 4 करोड़ 71 लाख रुपए से ज्यादा का राजस्व मिला है। हेली सेवाओं ने किया 70 करोड़ रुपयों का कारोबार हेली सेवा के नोडल अधिकारी राहुल चौबे के अनुसार…
Read More
