दिल्ली में रविवार की सुबह इस सीजन में सबसे ठंडी रही। पिछले दो साल में अक्टूबर का तापमान सबसे कम रिकॉर्ड किया गया जो की 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके साथ ही कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता खतरनाक लेवल पर पहुंच चुकी है। रविवार सुबह आनंद विहार और वजीरपुर में लगातार दूसरे दिन AQI लेवल 400 से ज्यादा दर्ज हुआ। इधर पंजाब के कपूरथला में AQI लेवल 1000 से ज्यादा रिकॉर्ड हुआ। यह सबसे ज्यादा खतरनाक माना जाता है। हिमालय से सटे राज्यों में अक्टूबर में हुई बर्फबारी के बाद से तापमान में गिरावट जारी है। उत्तराखंड के चमोली में भारत-चीन बॉर्डर के पास लगभग 18 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित देवताल झील पूरी तरह से जम गई है। उधर…
Read More