प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर 30 और 31 अक्टूबर को वडोदरा जिले के केवडिया का दौरा करेंगे। पीएम गुरुवार की शाम करीब 5 बजे वडोदरा पहुंचेंगे। यहां से केवडिया के लिए रवाना होंगे। केवडिया में 5:15 बजे ई-बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। शाम 6:30 बजे एकता नगर में 1,140 करोड़ रुपए की कई परियोजनाओं का उद्घाटन-और शिलान्यास करेंगे। पीएम अगले दिन यानी कि 31 अक्टूबर की सुबह 8 बजे स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। उसके बाद स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में होने वाली परेड और अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दौरा कर एकता नगर में 16 नए प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे। इनमें एकता द्वार से नर्मदा माता की प्रतिमा तक का पैदल मार्ग…
Read More
