अहमदाबाद विमान हादसे को 6 महीना हो गया है, लेकिन हादसे में इकलौते बचे शख्स विश्वास कुमार भालिया इस त्रासदी के सदमे से उबर नहीं पाए हैं। उनके लिए बच जाना अब “चमत्कार और सजा दोनों” बन गया है। अब ब्रिटेन के लीसेस्टर लौट चुके विश्वास मानसिक बीमारी से जूझ रहे हैं। डॉक्टरों ने उन्हें पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर (PTSD) का शिकार बताया है। चलने में कठिनाई के कारण उनकी पत्नी मदद करती हैं। उनके परिवार का कहना है कि वे रात में कई बार डर के मारे उठ जाते हैं और लगातार मनोवैज्ञानिक इलाज ले रहे हैं। विश्वास के परिवार का गुजरात के दीव में चल रहा मछली पालन का कारोबार भी बंद हो गया है। उनके वकील रैड सीगर ने एयर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन से मुलाकात कर परिवार की आर्थिक मदद के लिए विशेष राहत पैकेज देने की अपील की है। दरअसल…
Read More
