राज्य स्थापना की रजत जयंती पर बुलाया गया उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र आज तीसरे दिन भी जारी रहेगा। कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू होगी। यह सत्र पहले दो दिन का प्रस्तावित था, लेकिन सभी विधायकों ने चर्चा में हिस्सा लेने की इच्छा जताई। इसके बाद कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सत्र को एक दिन और बढ़ाया जाए। बीते कल सत्र करीब साढ़े 9 घंटे तक चला था। देर शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लगभग 90 मिनट तक भाषण दिया…
Read More