पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग देश के पूर्व गृहमंत्री स्व. बूटा सिंह पर बयान देकर पूरी तरह फंस गए हैं। यहां तक कि उनकी ही पार्टी के सांसद चरणजीत चन्नी ने भी बयान को गलत ठहरा दिया। वहीं एक तरफ नेशनल SC कमीशन ने वड़िंग पर कार्रवाई को लेकर तरनतारन के डिप्टी कमिश्नर और SSP से 7 दिन के भीतर जवाब मांगा है। दूसरी तरफ पंजाब SC कमीशन ने तो जिला चुनाव अधिकारी ही तलब कर लिया। जिसमें पूछा कि उन्होंने अभी तक वड़िंग को जिले से बाहर तड़ीपार क्यों नहीं किया। राजा वड़िंग ने कहा था नाम सुणेया बूटा सिंह दा…
Read More
