अरुणाचल प्रदेश के ईस्ट सियांग जिले स्थित निगलोक सैनिक स्कूल में क्लास 7th के स्टूडेंट की मौत के मामले में पीड़ित की बहन ताडू लूनिया ने सीनियर्स पर रैगिंग के आरोप लगाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर कहा कि 31 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे क्लास 10th के आठ और क्लास 8th के तीन छात्र जूनियर स्टूडेंट्स की डॉरमेट्री में घुसे। इसके बाद सीनियर्स ने क्लास 7th के छात्रों को डराया-धमकाया और फिर उनके भाई को जबरदस्ती क्लास 10th की डॉरमेट्री में ले गए। लूनिया ने बताया कि उनके भाई को पूरी रात मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। लूनिया ने बताया कि CCTV फुटेज में उनका भाई सुबह करीब 5.45 बजे अपनी डॉरमेट्री के बाहर दिख रहा है। कुछ देर बाद वह एक खाली क्लास में गया…
Read More
