आंंध्र प्रदेश के सलूर में गुरुवार सुबह बस में आग लग गई। हादसे के वक्त बस में 10 यात्री सवार थे। ड्राइवर ने तुरंत सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इससे पहले 24 अक्टूबर को कुर्नूल में प्राइवेट बस में आग लग गई थी जिसमें 20 यात्री जिंदा जल गए थे। जानिए क्या हुआ बस पहाड़ी चढ़ाई चढ़ रही थी तभी अचानक इंजन से चिंगारियां निकलने लगीं और धुआं उठने लगा। ड्राइवर ने तुरंत बस रोक दी और यात्रियों को नीचे उतरने के लिए कहा। कुछ ही देर में इंजन में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर टेंडर मौके पर पहुंचा और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। जिले की ASP अंकिता सुराना ने बताया कि आग का कारण शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है…
Read More