बारां जिले के अंता विधानसभा उपचुनाव के लिए आज वोटिंग हो रही है। फर्स्ट टाइम वोटर में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। अंता में कुल 15 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें बीजेपी से मोरपाल सुमन और कांग्रेस से प्रमोद जैन भाया हैं। निर्दलीय नरेश मीणा के कारण त्रिकोणीय मुकाबला है। चुनाव आयोग की ओर से 2,27,563 वोटर्स के लिए 268 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। हर मतदान दल के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है। संवेदनशील और क्रिटिकल मतदान केंद्रों पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवान तैनात हैं। वोटिंग शाम 6 बजे तक होगी। इसके बाद सभी ईवीएम बारां स्थित स्ट्रॉन्ग रूम में जमा की जाएंगी। इतने प्रतिशत हुआ मतदान देखिए…
Read More
