तमिलनाडु के अरियालुर में मंगलवार सुबह LPG सिलेंडर से भरे ट्रक में आग लग गई। ट्रक में आग लगने से सिलेंडर एक-एक कर फटने लगे। धमाकों से पूरा इलाका दहल गया। हादसे में ट्रक ड्राइवर घायल हो गया जिसे अरियालुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक तिरुचिरापल्ली से अरियालुर जा रहा था। वरनवासी के पास मोड़ पर स्पीड में होने के कारण ट्रक का बैलेंस बिगड़ा और वह पलट गया। इससे ट्रक में आग लग गई और धमाका हुआ। कई सिलेंडर दूर-दूर तक जा गिरे। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने में टीमों को कई घंटे लग गए। ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया। पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। एहतियातन पूरे इलाके को खाली कराया गया है और विस्फोटक सिलेंडरों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने का काम जारी है। घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें…
Read More