मध्यप्रदेश के आगर मालवा में बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने राजा राममोहन राय को अंग्रेजों का दलाल बताया। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी शासन मिशनरी स्कूलों के जरिए लोगों की आस्था बदलने का कुचक्र चला रहा था। इसी साजिश का हिस्सा राजा राममोहन राय भी थे। परमार ने दावा किया कि धर्मांतरण के खिलाफ सबसे बड़ा संघर्ष बिरसा मुंडा ने किया और आदिवासी समाज को बचाने का श्रेय भी उन्हीं को जाता है। ‘मिशनरी स्कूलों में धर्मांतरण का षड्यंत्र’
परमार ने कहा कि उस दौर में अंग्रेजों के संचालित मिशनरी स्कूल ही शिक्षा का साधन थे…
Read More